ओहियो। खूबसूरत बनने की चाहत ने एक महिला को मेकअप का सामान खाने का आदी बना दिया है। ओहियो के टोलडियो की रहने वाली 22 वर्षीय ब्रिटनी ने टीवी चैनल पर एक कार्यक्रम के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उसे आईशैडो और कॉम्पैक्ट पाउटर खाना बहुत पसंद है। वो दिन में 15 से 20 कॉम्पैक्ट खा जाती हैं। ब्रिटनी ने इसके पीछे अपनी अंदर से खूबसूरत बनने की चाहत को जिम्मेदार बताया।
ब्रिटनी की इस आदत का उसकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। मेकअप के सामान में इस्तेमाल होने वाला केमिकल उसके हॉर्ट को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। ब्रिटनी ने बताया कि वो नौ साल की उम्र से चोरी-छिपे कॉस्मेटिक खा रही हैं। उसका कहना है कि वो सुंदर दिखना चाहती थी और इसी वजह से उसने अपनी मां का मेकअप का सामान खाना शुरू किया।
आगे पढ़िए: ब्रिटनी किस तरह खरीदती है मेकअप का सामान ?