पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इबोला प्रभावित क्षेत्रों में तीन हजार सैनिक भेजेगा अमेरिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोनरोविया/वॉशिंगटन। अमेरिका, इबोला वायरस से प्रभावित पश्चिमी अफ्रीका में तीन हजार अमेरिकी सैनिक भेजेगा। सैनिकों को वायरस से सबसे अधिक प्रभावित लाइबेरिया में तैनात किया जाएगा। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इसे रोकने के लिए 1 बिलियन डॉलर की ज़रूरत होगी।
अमेरिकी अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि हजारों लोगों को अपना शिकार बना चुके इबोला संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत अमेरिका 17 उपचार केन्द्र, हजारों स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देने और सहयोग के लिए एक सैन्य केन्द्र खोलने पर विचार कर रहा है। इसकी औपचारिक घोषणा राष्ट्रपति बराक ओबामा जल्द ही करेंगे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि इबोला संक्रमण को रोकने के लिए फिलहाल 500-600 विशेषज्ञों समेत मेडिकल टीम और कम से कम दस हजार स्वास्थ्यकर्मियों की आवश्यकता है जिनकी संख्या जरूरत पड़ने पर बढाई भी जा सकती है।
आगे पढ़ें, इबोला से संबंधित कुछ अहम तथ्य।