पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवाशिंगटन। अमेरिका में 2 करोड़ 20 लाख महिलाएं रेप पीड़ित हैं यानि हर पांचवीं महिला के साथ रेप होता है। ये चौंकाने वाले आंकड़े व्हाइट हाउस की एक रिपोर्ट में सामने आए हैं। बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक लगभग आधी रेप पीड़ित महिलाएं 18 साल से कम उम्र में ही यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े
रिपोर्ट के मुताबिक 33.5फीसदी अलग अलग जाति,वर्ग की महिलाएं रेप का शिकार होतीं हैं, जिनमें 27 फीसदी अमेरिकी-भारतीय और अलास्का की महिलाएं शामिल हैं। 15 फीसदी स्पेनिश ,22 प्रतिशत नीग्रो, 19 फीसदी यूरोपीय महिलाओं के साथ रेप होता है। रिपोर्ट के मुताबिक 18 साल से कम उम्र की लड़कियों से रेप करने वाले ज्यादातर आरोपी युवा ही होते हैं। इतना ही नहीं 10 साल की लड़कियों से रेप करने वालों में ज्यादातर अधेड़ उम्र के लोग शामिल होते हैं।
अपने ही करते हैं रेप
रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि 98फीसदी महिलाओं के नजदीकी लोग ही उनका यौन शोषण करते हैं। हर 71में से एक पुरुष महिलाओं से रेप या यौन उत्पीड़न करता है।
पुरुष भी नहीं हैं सुरक्षित
अमेरिका में पुरुष ही सुरक्षित नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में करीब 16 लाख पुरुष भी अपनी जिंदगी में रेप का शिकार होते हैं।
हर पांचवीं छात्रा बनती है शिकार
रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि हर पांचवीं छात्रा कॉलेज में यौन उत्पीड़न का शिकार होती है।
सरकार के क्या हैं प्रयास
‘रेप और सेक्स का प्रयास: एक कार्रवाई’ नाम की ये रिपोर्ट रेप और रेप के प्रयासों से संबंधित मामलों पर केंद्रित है। रिपोर्ट में समाजिक स्थिति और उसे सुधारने के बारे में भी बात कही गई है।
इसके बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने छात्राओं के यौन शोषण को रोकने के लिए एक टास्क फोर्स बनाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.