सैन फ्रांसिस्को। सैफरा कैट्ज को मार्क हर्ड के साथ प्रमोशन देकर पिछले गुरुवार को संयुक्त रूप से सीईओ बनाया गया है। इससे पहले वह ओरेकल की ज्वाइंट प्रेजिडेंट और सीएफओ थीं। कैट्ज की इस पद पर नियुक्ति कंपनी के संस्थापक और लम्बे समय तक सीईओ रहने वाले लैरी एलिसन के इस्तीफा देने की घोषणा के बाद हुई। कैट्ज को दुनिया भर में सबसे ज्यादा वेतन वाली महिला एग्जीक्यूटिव के रूप में जाना जाता है।
2013 में उनको कुल 44.3 मिलियन डॉलर (करीब 270 करोड़ रुपये) वेतन के रूप में मिला था। इसके साथ ही वह दुनिया भर में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाली महिला एग्जीक्यूटिव सीएफओ बन गई थीं।
वार्टन से ग्रेजुएट कैट्ज ने कंपनी के बड़े डील कराए
कैट्ज ने ओरेकल के मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कंपनी के लिए करोड़ों डॉलर की डील की। बड़ी डीलों में सन माइक्रोसिस्टम के लिए 7.4 डॉलर बिलियन पीपल सॉफ्ट का 10.3 बिलियन डॉलर का अधिग्रहण है। उन्होंने वार्टन स्कूल से ग्रेजुएशन कर रखा है।
1999 में शामिल हुई थीं ओरेकल में
कैट्ज ने 1999 में सीनियर वीपी के पद पर ओरेकल ज्वॉइन की थी। 7 महीने में वे एग्जीक्यूटिव वीपी बन गईं। 2004 में ओरेकल कॉर्पोरेशन की अध्यक्ष बनीं।
(ओरेकल कंपनी की संयुक्त सीईओ सैफरा कैट्ज)