पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Over 1000 Morsi Supporters Arrested In Egypt

मिस्र में दंगे और हिंसा फैलाने के मामले में हजारों मुर्सी समर्थक गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काहिरा। मिस्र में दंगे और हिंसा फैलाने की कोशिश करने के मामले में देश के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के करीब 1079 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। गृह मंत्रालय ने आज यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान के मुताबिक ये गिरफ्तारियां मुरसी के खिलाफ वर्ष 2011 में हुए जनविद्रोह के तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर उनके समर्थकों द्वारा प्रदर्शन के दौरान की गई। इन समर्थकों में ज्यादातर मुस्लिम ब्रदरहुड और उनसे जुड़े संगठनों के लोग शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने रैलियां निकाली और सड़कों पर ट्रैफिक जाम कर दिया।
प्रदर्शन के दौरान कल सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ और हमले की घटनाओं में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई थी तथा 170 लोग घायल हुए थे। इससे पहले बीते शुक्रवार को इसी तरह की घटनाओं में 15 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।