पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pak Government Ignoring Raj Kapoor's Ancestral House

पाकिस्तान सरकार की अनदेखी की शिकार 'शो मैन' की हवेली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराची। बॉलीवुड के ग्रेटेस्ट (शो मैन) राज कपूर की पाकिस्तान के पेशावर में पुश्तैनी हवेली पाकिस्तान सरकार की अनदेखी की शिकार हो रही है। कपूर हाउस के नाम से मशहूर तीन तलों की इस हवेली में 14 दिसंबर वर्ष 1949 को राज कपूर का जन्म हुआ था, लेकिन इस हवेली की ओर पाकिस्तान सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
पेशावर की पुरानी वास्तुकला के हिसाब से बनी यह हवेली पुराने दौर की गवाही देती है, जो इस शहर के कुछ घरों को छोड़कर लगभग खत्म होने की कगार पर है। मोहल्ला ढाकी मुनावर शाह में बने कपूर हाउस तक जाने के लिए ऐतिहासिक किस्सा ख्वानी बाजार की संकरी गलियों से गुजरना पड़ता है।
कपूर हाउस के दरवाजे लकड़ी के बने हैं, जिन पर खूबसूरत पुष्पों के ज्यामितीय डिजायन बने हुए हैं। हालांकि, वर्ष 2005 में देश में आए भयानक भूकंप के कारण हवेली का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
फाइल फोटो: पेशावर स्थित कपूर हाउस