पेशावर। पाकिस्तान के खैबर एजेंसी में आज सेना के हवाई हमलों में कम से कम 20 आतंकवादी मारे गए और उनके पांच ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने खैबर एजेंसी के टोर दारा, तिरा, जताई और रजगाल इलाकों में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए, जिसमें 20 आतंकी मारे गए। सेना की इस कार्रवाई में बहुत से लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि, घायलों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।