(मुल्तान में बाढ़ का दृश्य)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के मुल्तान शहर और पंजाब प्रांत के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। चिनाब नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर निकल जाने के बाद स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
पंजाब प्रांत में स्थित दो अहम् पुलों को नुकसान से बचाने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी मोहम्मद जाहिद ने मीडिया को बताया कि शनिवार को मुल्तान व आसपास के इलाकों में जलस्तर बढ़ सकता है और स्थिति खराब होने की आशंका है।
राहत व बचाव दल, चिनाब नदी के नजदीकी इलाकों में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। इसके अलावा पीड़ितों को मदद भी पहुंचाई जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें बाढ़ प्रभावित पंजाब प्रांत की तस्वीरें। (सभी तस्वीरें मुल्तान की हैं।)