इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सेना की तरफ से आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान देशभर से 10,616 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान सरकार की ओर से कल जारी एक आंकड़े में बताया गया कि बीते साल चौबीस दिसंबर से सेना की ओर से छेड़े गए तलाशी अभियान के दौरान देश के विभिन्न इलाकों से सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इनमें से 2035 लोगों को लाउडस्पीकर का दुरुपयोग करने और 450 को भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।