पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pakistan Policeman Kills Christian Accused Of Blasphemy

जेल में बंद ब्रिटिश नागरिक को पुलिसकर्मी ने गोली मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद। ईशनिंदा के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद 70 वर्षीय एक ब्रिटिश नागरिक को पाकिस्तानी पुलिसकर्मी ने गोली मार कर घायल कर दिया।

एडिनबर्ग के मुहम्मद असगर को ईशनिंदा करने पर 2010 में गिरफ्तार किया गया था और जनवरी में उसे मौत की सजा सुनाई गई। किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति ने उसका हाथ से लिखा पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें उसने अपने आप को पैगंबर कहा था।

मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में ईशनिंदा दंडनीय अपराध है और इसकी सजा मौत होती है। इस्लामाबाद के पास रावलपिंडी में असगर के वकील ने बताया पुलिसकर्मी ने उसे गोली मार दी। पुलिस और ब्रिटिश उच्चायोग को फोन करने पर वे बयान देने के लिए फोन पर उपलब्ध नहीं हुए।