पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pakistan Ready To Give Saudi Arabia Nuclear Bombs

पाक ने सऊदी अरब से किया वादा, जल्द देगा परमाणु बम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाशिंगटन। पाकिस्तान ने सऊदी अरब को परमाणु हथियार देने का वादा किया है। और वह इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। यह दावा अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एक पूर्व विश्लेषक ब्रूस रीडेल ने किया है।
ब्रूस ने कहा अभी यह पता नहीं है कि सऊदी अरब ने इस संबंध में पाकिस्तान से कोई समझौता कर लिया है या नहीं। ब्रूस फिलहाल प्रमुख अमेरिकी थिंक टैंक ब्रुकिंग इंस्टीट्यूट से जुड़े हुए हैं। इस इंस्टीट्यूट ने कुछ दिन पहले ही ओबामा प्रशासन की विदेश नीति पर एक चर्चा आयोजित की थी। इसमें ब्रूस ने कुछ सवाल उठाए। दुनिया में सबसे तेजी से पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की संख्या ही क्यों बढ़ रही है?
भारतीयों की तुलना में वह दोगुने और तिगुने बम क्यों बना रहे हैं? क्या उनका कोई बाहरी भागीदार है जिसे उसने कोई वचन दे रखा है? ब्रूस ने कहा, इन मुद्दों पर अटकलें ज्यादा तथ्य बहुत कम हैं।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।