पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pakistani Court Adjourns Mumbai Attacks Hearing

पाकिस्तान में 26/11 हमले की सुनवाई 29 जनवरी तक टली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाहौर। पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक अदालत ने 26/11 मुंबई हमले की सुनवाई 29 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी है। इस मामले में कोर्ट, लश्कर ए तैय्यबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी समेत सात लोगों के खिलाफ सुनवाई कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक लाहौर से करीब 80 किमी दूर स्थित गुजरांवाला जिले में मुस्लिम कमर्शियल बैंक के एक बैंकर ने अदालत में गवाही के दौरान एक आरोपी पर पैसे के लेनदेन की बात कही थी।

गवाही के बाद बचाव पक्ष के वकील ने सवाल किया कि यह कैसे साबित किया जा सकता है कि कथित आरोपी ने जिस धन का लेन देन किया था उसका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई 29 जनवरी तक स्थगित कर दी और कुछ निजी गवाहों को सम्मन जारी किया।

मुंबई में 2008 में 26 नवंबर को आतंकवादियों ने विस्फोट किए थे जिसमें 166 लोगों की मौत हुई थी जबकि 300 लोग घायल हुए थे।