पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओसामा को पकड़वाने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर की जान खतरे में

अधिकारियों ने चेताया, ओसामा को पकड़वाने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर की खतरे में जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद। अल कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन को पकड़वाने में अमेरिका की मदद करने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर की जान खतरे में है। अधिकारियों के मुताबिक, किसी 'गुप्त अभियान' के जरिए विरोधी या समर्थकों द्वारा डॉक्टर की हत्या की जा सकती है या उसे रेस्क्यू किया जा सकता है।
संघीय अधिकारियों को लिखे पत्र में खैबर पख्तुनख्वा सरकार ने डॉ शकील की जान को गंभीर खतरा बताया है। वह इस वक्त वक्त पेशावर की सेंट्रल जेल में बंद है। पाकिस्तानी वेबसाइट 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांतीय गृह सचिव द्वारा लिखे गए पत्र में प्रांत के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिरीक्षक, रक्षा मंत्रालय और संघ प्रशासित जनजातीय क्षेत्रों (फाटा) के मुख्य सचिव को खतरे को लेकर आगाह किया गया है।
पत्र में क्या?
प्रांतीय गृह सचिव द्वारा लिखे पत्र में कहा गया, "ओसामा ऑपरेशन में संदिग्ध भूमिका को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया से लेकर अन्य ताकतों की 'उस पर' (शकील) नजर है। उसके विरोधी या समर्थकों द्वारा 'गुप्त अभियान' के जरिए उसकी हत्या या रेस्क्यू किए जाने की योजना है।" ऐसे में संघीय सरकार से डॉ शकील को पंजाब की अटोक जेल या पाकिस्तानी सेना द्वारा संचालित जेलों में शिफ्ट करने का आग्रह किया गया है।
पत्र में ये भी दावा किया गया है कि कुछ आतंकी विस्फोटक से लदे ट्रक से जेल पर हमला कर सकते हैं। हालांकि, प्रांतीय सरकार का तर्क है कि डॉ शकील को फाटा में हुई अपराध के लिए जेल में बंद किया गया है। लिहाजा, इसकी जिम्मेदारी सीमांत क्षेत्र के मंत्रालयों की है।
गौरतलब है कि 50 वर्षीय डॉ शकील ने सीआईए के साथ मिलकर ओसामा की लोकेशन ट्रेस करने के लिए एबटाबाद में वैक्सीनेशन लगाने का फर्जी कार्यक्रम चलाया था। जिसके लिए उन्हें कोर्ट ने 33 साल की कैद सुनाई। हालांकि, इसी साल मार्च महीने में उनकी सजा 10 साल कम कर दी गई।

आगे देखें, संबंधित तस्वीर...