पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंक्वेटा. पाकिस्तान में शिया-सुन्नी समुदाय के बीच बढ़ती हिंसा की ही एक कड़ी के रूप में शिया जायरीनों से भरी एक बस के पास ही मंगलवार को हुए विस्फोट में कम से कम 22 जायरीनों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ईरान से जियारत करके क्वेटा वापस लौट रहे जायरीनों से भरी बस के निकट बम धमाका हुआ।
धमाका क्वेटा के दक्षिण पश्चिम में लगभग 55 किलोमीटर दूर हुआ। मस्तूंग जिले के सहायक पुलिस कमिश्नर शफाकत अनवर शवानी ने बताया कि इस विस्फोट में लगभग 20 लोग घायल भी हुए। पाकिस्तान में शिया सुन्नी समुदाय के बीच हिंसा की घटनाए लगातार बढ़ रही हैं। देश में दोनों ही समुदाय के तनाव फैलाने वाले संगठनों को प्रतिबंधित घोषित किया गया है। इसके बावजूद इन संगठनों के नेता बड़ी रैलियां करते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.