पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pakistani Passenger Refused To Politician On Plane

पाकिस्तान में नेताअों के देरी से आने पर गुस्साए यात्रियों ने फ्लाइट से उतारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराची। भारत की तरह पाकिस्तान में भी वीआईपी कल्चर कितना ज्यादा हावी है, इसका नजारा सोमवार को कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला। दो पाकिस्तानी नेताओं के एयरपोर्ट पहुंचने में हो रही देरी के कारण कराची से इस्लामाबाद जाने वाली फ्लाइट को रुकवा दिया गया।
मामला तब खुला, जब अन्य यात्रियों ने बिना वजह फ्लाइट को ढाई घंटे तक रोके जाने के कारण हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, नेताओं के फ्लाइट में आते ही उन्हें बाहर धकेल दिया गया। इस पूरी घटना का मोबाइल से लिया गया वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान में यूट्यूब बैन होने कारण पहले इस डेलीमोशन पर अपलोड किया गया। लेकिन बाद में यह यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया।
क्या था मामला
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या पीके370 की उड़ान में ढाई घंटे की देर हो गई। कहा गया कि देरी विमान में आई तकनीकी खामी के कारण हुई है। लेकिन बाद में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता और पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक और पीएमएन (एमएनए) नेता डॉ. रमेश कुमार वाकवानी फ्लाइट में चढ़े तो अन्य यात्रियों को पूरा मामला समझ में आ गया। यात्रियों ने दोनों नेताओं का विरोध किया। यात्रियों का गुस्सा देखकर रहमान मलिक की फ्लाइट में घुसने की हिम्मत ही नहीं हुई, जबकि वाकवानी को फ्लाइट में बैठने के बाद मजबूरी में वापस जाना पड़ा।
तकनीकी खराब के कारण रोका था फ्लाइट
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) प्रवक्ता मसूद ताजवर ने बताया कि फ्लाइट को रोकने का कारण तकनीकी खराबी बताया गया था। लेकिन तय समय से ज्यादा देर रोकने के लिए दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए करीब 15 से बीस मिनट का समय दिया गया था, जबकि फ्लाइट को ढाई तक बिना वजह रोका गया। वहीं, रहमान मलिक ने ट्वीट करते हुए कहा कि फ्लाइट में देरी के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं।
आगे देखें घटना से जुड़ा हुआ वीडियो...