पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फलस्तीनी महिला ने पति के चुराकर लाए गए स्पर्म से बेटी को जन्म दिया

इजरायली जेल से चोरी कर लाए पति के स्पर्म से बेटी को दिया जन्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: नाबलस के अस्पताल में अपनी बेटी के साथ फलस्तीनी महिला।
नाबलस। वेस्ट बैंक में फलस्तीनी महिला समीरा निमर ने अपने पति के चुराकर लाए गए स्पर्म से एक बेटी को जन्म दिया है। लड़की का नाम यास्मीन रखा गया है। यास्मीन का जन्म कृत्रिम गर्भाधान के जरिए हुआ। समीरा का पति इजरायल की जेल में बंद है। यास्मीन की पैदाइश को लेकर समीरा बहुत खुश हैं। नाबलस के अस्पताल में समीरा के बिस्तर के पीछे उनके पति की भी फोटो लगाई गई है।
पिता को मिली उम्रकैद की सजा
यास्मीन के पिता फलस्तीनी याह्या निमर इस वक्त इजरायल की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। उन्हें पत्नी से मिलने की अनुमति नहीं है। हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं है, जब इजरायली जेल में बंद किसी कैदी का बच्चा कृत्रिम गर्भाधान के जरिए जन्मा हो। पिछले तीन साल में ऐसे तीन मामले सामने आ चुके हैं।
इस पूरे मामले में स्पर्म की तस्करी कैसे हुई, इसे गुप्त रखा गया है। वहीं, इजरायल जेल सेवा के प्रवक्ता का कहना है कि उन्हें गर्भ के मामले की जानकारी ही नहीं थी। प्रवक्ता ने बताया कि कैदियों को घर जाकर पत्नी से मिलने की अनुमति नहीं है और न ही उनकी पत्नियों को जेल में उनसे अकेले में मिलने की छूट है। फलस्तीनी कैदियों के क्लब ने भी इस जानकारी को पुष्ट बताया।
आगे देखिए फलस्तीनी महिला और उसके बच्चे की तस्वीरें...