विज्ञान के इस युग में दुनिया भर में हर क्षेत्र तरक्की का दौर देख रहा है, लेकिन ज़रूरी नहीं है कि तकनीकी और शैक्षणिक विकास के साथ लोगों की मानसिकता को भी विकसित किया जाए सके। सही मायने में तो उन इलाकों के लोगों में तो बिल्कुल भी नहीं, जहां पिछड़ापन ही अब तक उनकी पहचान बना हुआ है। बात पापुआ न्यूगिनी की हो रही है। जहां हुई एक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
पापुआ न्यू गिनी में माउंट हैगेन की रहने वाली कैथी नाम की महिला को डायन बताकर इतना प्रताड़ित किया गया कि उसके जिस्म में पल रहा उसका बच्चा इस दुनिया में आने से पहले ही मौत के मुंह में चला गया। 38 वर्षीय कैथी ने अपने दो दिन के कड़वे अनुभवों को याद करते हुए बताया कि उन्हें लोहे की रॉड से मारा गया। इतना ही नहीं उनके साथ रेप भी हुआ, जिसकी वजह से उनके बच्चे ने जन्म लेने से पहले ही दम तोड़ दिया। ताज्जुब की बात तो ये है कि ये सब सिर्फ इसलिए हुआ, क्योंकि उनके परिवारवालों और पड़ोसियों का मानना है कि वो डायन हैं।
कैथी तब अपने परिवारिक कार्यक्रम में थीं, जब उन्हें फोन आया और उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। कैथी बताती हैं कि उन्हें एक फोन पर कहा गया कि वो जिस व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई हैं उसका हार्ट उन्होंने ही खाया था। कैथी कहती थी कि यही वजह बताते हुए उन लोगों ने कंटीले तार से उन्हें बांधकर रखा और उन्हें वो सब झेलना पड़ा, जिसकी वो हकदार भी नहीं थीं।
आगे पढ़िए: किस तर प्रताड़ित की गई कैथी
(साभार फोटो: डेली मेल )