पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्कवरी पर देखी गई एनाकोंडा का निवाला बने पॉल की कहानी

टीवी पर दिखाई गई एनाकोंडा का निवाला बने पॉल की कहानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटोः एनाकोंडा के साथ पॉल)
न्यूयॉर्क. एनाकोंडा का निवाला बने पर्यावरणविद् पॉल रोसोली की रोमांचक कहानी रविवार को दुनिया ने देखी। अमेरिका में डिस्‍कवरी चैनल पर यह वीडियो दिखाया गया। अमेरिका में 'इटन अलाइव' शो दिखाए जाने के बाद अब इसे 10 दिसंबर को फिनलैंड, डेनमार्क, हंगरी, पोलैंड और स्वीडन में दिखाया जाएगा। 12 दिसंबर को यह ऑस्ट्रेलिया में टेलीकास्ट होगा। इसके बाद भारत और चीन में भी इसका टेलीकास्ट किया जाएगा।
क्‍यों एनाकोंडा का निवाला बने पॉल
जंगलों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने के मकसद से कुछ समय पहले पॉल ने एक स्‍टंट किया था। उन्‍हें पूरा विश्‍वास था कि उनका यह प्रयोग दुनिया दांतों तले उंगली दबा कर देखेगी। इसलिए उन्‍होंने पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई। उन्‍होंने खुद को एनाकोंडा (सांपों की सबसे बड़ी प्रजाति) के हवाले कर दिया।
कैसे किया ऐसा
पॉल को एनाकोंडा ने निगल लिया। वह करीब एक घंटा एनाकोंडा के पेट के अंदर रहे। उसने उनके गले पर दबाव बनाया। पॉल ने गले पर एनाकोंडा के वार से पड़ने वाले दबाव से बचने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया कार्बन फाइबर का सूट पहन रखा था। इस सूट में एक ऐसा सिस्‍टम लगा था, जिसके जरिए वे एनाकोंडा के पेट के अंदर भी सांस ले सकते थे। साथ ही, कैमरा और कम्‍युनिकेशन सिस्‍टम भी लगा था। पॉल ने कहा, "मुझे नहीं मालूम था कि मेरा प्रयोग सफल रहेगा या नहीं। मैं एनाकोंडा से बच पाऊंगा या नहीं। पर मैंने इतना जरूर सुनिश्चित कर लिया था कि अगर मैं एनाकोंडा के पेट में चला गया तो अपने गले पर किसी तरह दबाव नहीं पड़ने दूंगा।"
बड़ी चुनौती
पॉल ने बताया कि एनाकोंडा की तलाश भी बड़ी चुनौती थी। इसके लिए वह दो महीने रातों में जंगलों में भटकते रहे। अंतत: उन्‍हें छह मीटर ( 20 फीट) लंबा एक मादा सांप मिला।
पॉल के मुताबिक, जब वह एनाकोंडा के पास गए तो उसने सीधा हमला नहीं बोला। उल्‍टे उसने बचने की कोशिश की। लेकिन उकसाने पर वह पलटा और अपना बचाव करने के लिए सक्रिय हुआ। उसने पॉल को अपने अंदर ले लिया। वह करीब एक घंटा अंदर रहे। इस दौरान वह अपनी टीम से संपर्क में बने रहे। उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें डर तो लग रहा था, लेकिन काफी रोमांच का भी अहसास हो रहा था।
कैसे बचे, नहीं बताया
रोसेली ने यह नहीं बताया कि वह सांप से कैसे बचे, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को कह रखा था कि सांप को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। रोसेली ने कहा, "हमने सांप को कुछ भी करने के लिए नहीं उकसाया।"
अमेजन को बचाने फंड का इस्तेमाल
बता दें कि इस शो के लिए उपलब्ध फंड अमेजन के जंगल के प्रति लोगों को जागरूक करने और उसे बचाने में खर्च किया जाना है। साथ ही, इससे एनाकोंडा पर रिसर्च भी किया जाना है।
रोसेली की निंदा भी-
हालांकि, स्टंट के बाद रोसेली की निंदा भी हो रही है। पेटा सहित जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाले कई संगठनों ने कहा है कि सांप के साथ बुरा बर्ताव किया गया और महज रेटिंग के लिए उसे यूज़ किया गया। इधर, रोसेली ने धमकियां मिलने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह चौंकाने वाला तरीका अपनाना जरूरी था।
आगे तस्वीरों में देखें कैसे एनाकोंडा का निवाला बने पॉल और शेर के बाड़े से बचे एक शख्‍स की कहानी पढ़नी हो तो यहां क्लिक करें...