वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने अपने राष्ट्रपति से अफगानिस्तान में 2014 के बाद दस हजार सैनिकों को रखने का प्रस्ताव किया है लेकिन उसका कहना है कि राष्ट्रपति
बराक ओबामा का कार्यकाल खत्म होते-होते इसे शून्य पर ला दिया जाना चाहिए।
अमेरिका के सैनिक कमान्डरों ने पहले अफगानिस्तान में अन्तरराष्ट्रीय सैन्य मिशन को इस साल के अंत तक खत्म करने का सुझाव दिया था। लेकिन अब नए कार्यक्रम में अमेरिकी सैनिक उपस्थिति को ओबामा के कार्यकाल तक की समाप्ति तक का समय दिया जा रहा है ताकि वह अपना पद छोड़ते समय सबसे लम्बे समय तक चले इस युद्ध की समाप्ति की घोषणा कर सकें।
सैनिक नेताओं का कहना है कि ओबामा अगर दस हजार सैनिकों को 2014 के बाद रखने के विकल्प को अस्वीकार करते हैं तो बेहतर होगा कि सभी सैनिकों को दिसंबर तक वापस बुला लिया जाए। सेना के इस
प्रस्ताव की जानकारी वाल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है।