न्यूयॉर्क. लोक संगीत के लिए मशहूर अमेरिकी गायक पीट सीजर का सोमवार को निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। सीजर 'हम होंगे कामयाब' (वी शैल ओवरकम) गीत के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हुए। उन्हें 1997 में ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला।
सीगर ने संगीत को बनाया विरोध जताने का तरीका
पीट सीगर का जन्म तीन मई 1919 में न्यूयॉर्क के पेटरसन में हुआ था। संगीत उन्हें विरासत में मिला। सीगर ने संगीत को विरोध जताने का जरिया बनाया। आठ दशक लंबे अपने करियर में पीट सीगर ने टर्न, टर्न, टर्न और व्हेयर आर द लावर्स गॉन जैसे गाने गाए थे। लेकिन वी शैल ओवरकम (हम होंगे कामयाब) सबसे चर्चित रहा।