पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Philippines Mall Pulls T shirt Appearing To Justify Rape

सोशल मीडिया पर हंगामे के बाद फिलीपींस के मॉल ने हटाईं रेप सही ठहराने वाली टी-शर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिलीपीन्स। सोशल मीडिया पर जोरदार हंगामा होने के बाद फिलीपींस के सबसे बड़े मॉल के मालिकों ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने अपने काउंटरों से वे टी-शर्ट हटा ली हैं, जिनमें लिखे शब्दों से ऐसा लगता है, जैसे रेप से आनंदित होने की सलाह दी जा रही हो। गहरे नीले रंग की इन टी-शर्ट पर पर लिखा था, "यह रेप नहीं है, यह संघर्ष युक्त आलिंगन है। इस टी-शर्ट की तस्वीर लेखिका कैरेन कुनाविज ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड की थी, जो तुरंत ही वायरल हो गई।
एसएम सुपर मॉल्स ने बयान जारी कर कहा है कि टी-शर्ट पर लिखे शब्द अस्वीकार्य है। उन्हें टी-शर्ट पर लिखे इन शब्दों की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए ही मिली। बयान में कहा गया, हमने ऐसी सभी टी-शर्ट तुरंत हटा ली हैं। भविष्य में ऐसा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।
स्टॉक की जांच होगी: सुपर मॉल
एसएम सुपर मॉल्स ने यह भी कहा है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि टी-शर्ट उनके स्टॉक में कहां से और कैसे पहुंची थी। उल्लेखनीय है कि एसएम सुपर मॉल्स फिलीपींस के सबसे रईस व्यक्ति हेनरी साई द्वारा संचालित है, जिनके 46 स्थानीय मॉल हैं। अब उन्होंने चीन तक अपने व्यापार का विस्तार कर लिया है। कैरेन कुनाविज द्वारा अपलोड की गई तस्वीर को मंगलवार दोपहर तक 3,000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका था। लगभग 1,000 लोग उसे लाइक कर चुके थे।