पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Philippines Military Offensive Kills 37 Rebels

फिलीपींस में सैनिक कार्रवाई में 37 लड़ाके मारे गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीला। फिलीपींस में सरकार और मुख्य मुस्लिम समूह के बीच समझौते के विरोधी विद्रोहियों के खिलाफ सैनिक कार्रवाई में दो दिन मे 37 इस्लामी लड़ाके मारे गए।
क्षेत्रीय सैन्य प्रवक्ता कर्नल डिक्सन हर्मोसो ने आज बताया कि बांगसामोरो इस्लामी फ्रीडम मूवमेंट के 12 मारे गए लड़ाकों की पहचान ग्रामीणों की मदद से की गई। अन्य की पहचान सैनिकों ने की। एक मस्जिद के पास रखे देशी बम के विस्फोट में एक सैनिक मारा गया और कई अन्य घायल हो गए। विद्रोहियों के प्रवक्ता अबु मिसरी ने सेना के दावे को गलत बताया और कहा कि केवल सात लड़ाके जख्मी हुए हैं।