पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Photos From Inside A 747 Flying IPhone 6 Units To The United States

चीन से रवाना हुए 195,000 आईफोन 6, वायरल हुई डिलीवरी की तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(चीन में प्लेन के लगेज कंपार्टमेंट्स में लोड किए जा रहे आईफोन 6)
बीजिंग। एप्पल के नए फोन का इंतजार करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। आईफोन 6 और 6 प्लस जल्द ही यूजर्स के हाथ में होगा। करीब 195,000 आईफोन 6 और 6 प्लस फोन चीन से अमेरिका भेजे गए हैं।
MacRumors ने डिलीवर किए गए फोन स्टॉक की तस्वीरें शेयर की हैं। फ्लाइट 747 के लगेज कंपार्टमेंट्स की ये तस्वीरें प्लेन के एक क्रू मेंबर ने खींची हैं।
चाइना डेली वेबसाइट ने भी एयरपोर्ट पर प्लेन में लोड किए जा रहे आईफोन खेप की तस्वीर पोस्ट की है। वेरिजोन कंपनी ने प्री-ऑर्डर करने वाले कस्टमर्स को डिलीवरी नोटिफिकेशन भी भेज दिए हैं। एप्पल के अनुसार, प्री-ऑर्डर करने वाले लोगों को 19 सितंबर तक फोन मिल जाएंगे। गौरतलब है कि इसी दिन, आईफोन 6 और 6 प्लस मार्केट में बिकना शुरू होगा।
आगे देखिए, क्रू मेंबर द्वारा शेयर की गई तस्वीरें, जिनमें एप्पल आईफोन 6 की खेप दिख रही है।