पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PHOTOS: ज्वालामुखी की राख और मिट्टी से बना है ग्रीस का ये आईलैंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(ग्रीस का संडोरिनी आइलैंड)

सांडोरिनी। यह ग्रीस का एक छोटा-सा आइलैंड संडोरिनी है। इसे क्राउन ज्वेल ऑफ ग्रीस भी कहते हैं। यह आइलैंड ज्वालामुखी की राख और मिट्‌टी से बना है। शहर को नाम 13वीं सदी के बादशाह- सेंट इरेना ने दिया था। इससे पहले शहर के तीन नाम थे। पहला नाम- कैलिस्टे था, जिसका मतलब मोस्ट ब्यूटीफुल वन है। फिर स्ट्रॉन्गायले नाम मिला। इसका अर्थ- सर्कुलर वन है। तीसरा नाम थेरा पड़ा। 19वीं सदी में इसे ऑफिशियल नाम संडोरिनी दिया गया।
संडोरिनी की प्रसिद्धि के कारण
  • यह जगह वाइन इंडस्ट्री के लिए जानी जाती है। यहां की वाइन इंडस्ट्री अभी काफी छोटी है, लेकिन तेज़ी से बढ़ रही है। यहां अंगूर की एक खास किस्म मिलती है जिससे वाइन बनती है।
  • संडोरिनी का ट्रेडिशनल आर्किटेक्चर साइक्लेड्स जैसा है। यहां के लो-लाइंग क्यूबिकल घर लोकल स्टोन से बने हैं। इन्हें ज्वालामुखी की राख से व्हाइटवॉश या लाइमलॉश किया गया है।
आगे देखिए, ग्रीस के संडोरिनी आइलैंड और वहां बने खूबसूरत घरों की तस्वीरें...