पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैरीलैंड में मकान पर गिरा विमान, 6 की मौत

अनियंत्रित होकर मकान पर जा गिरा विमान, महिला और दो बच्चों सहित 6 की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेथर्सबर्ग। मैरीलैंड के गेथर्सबर्ग में सोमवार सुबह एक निजी विमान अनियंत्रित होकर एक घर पर जा गिरा, जिसमें एक महिला और दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। मोंटगोमरी काउंटी के फायर एंड रेस्क्यू चीफ स्टीव लोहर ने बताया कि विमान वॉशिंगटन डीसी के पास गेथर्सबर्ग में सुबह करीब 10.45 बजे एक मकान पर क्रैश हुआ। विमान मोंटगोमरी काउंटी एयरपार्क जा रहा था, जो दुर्घटनास्थल से एक किमी की दूरी पर है।
अधिकारियों द्वारा तीन लोगों की मौत की पुष्टि के कुछ ही देर बाद रेस्क्यू टीम ने विमान के मलबे में दबी महिला और उसके दो बच्चों की लाश बरामद की, जिनकी पहचान 36 वर्षीय मेरी गेमेल और उनके दो बेटे कोल (3) और डोवेन (एक महीना) के रूप में की गई है।
पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त महिला और उसके बच्चे मकान के दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। तब महिला का पति और उसकी छोटी बच्ची घर पर मौजूद नहीं थी। मामले की जांच कर रहे रॉबर्ट समवॉल्ट की मानें, तो विमान अनियंत्रित होकर घर के बगीचे में गिरा होगा और विमान के विंग की चपेट में महिला आ गई होगी। जिससे उसका धड़ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं, चश्मदीद का कहना है कि विमान के जमीन से टकराने के बाद जोरदार धमाका हुआ। बता दें कि जिस मकान पर विमान गिरा, वह लकड़ी का बना हुआ था। हैरानी की बात है कि ग्राउंड फ्लोर में रहने वालों में से कोई भी हताहत नहीं हुआ है। जांच एजेंसियां पूरे मामले की तहकीकात कर असल कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं। एनटीबीएस की टीम को जांच के लिए दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है, कैश होने के कारणों की जांच करेंगे।
फोटो: गेथर्सबर्ग स्थित वह मकान जिसपर विमान हादसा हुआ