पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • PM Modi Meets American President Barack Obama, Gifts Him Special Edition Of Geeta

ओबामा ने मोदी से पूछा- केम छो, पीएम ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति को गिफ्ट की \'गांधीजी की गीता\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते मोदी।
वाशिंगटन। अमेरिकी यात्रा के आखिरी दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी मेमोरियल पर बापू को श्रद्धांजलि देकर की है। इस मौके पर उनके साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद रहीं।इससे पहलेयात्रा के चौथे दिनअमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित डिनर के बाद अमेरिका-भारत की ओर से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को लेकर एक साझा विजन स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसे 'चलें साथ-साथ' नाम दिया गया है। इस बीच, व्‍हाइट हाउस की यात्रा के दूसरे दिन नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और उपराष्‍ट्रपति जो बिडेन से मुलाकात करेंगे। मोदी का 'वेस्‍ट विंग' के बाहर औपचारिक स्‍वागत किया जाएगा। ऐसा विरले ही होता है कि ओबामा किसी विदेशी मेहमान की लगातार दो दिन मेजबानी करते हों।
वेस्‍ट विंग राष्‍ट्रपति ओबामा का दफ्तर है। व्‍हाइट हाउस कॉम्‍प्‍लेक्‍स में स्थित वेस्‍ट विंग में ओवल ऑफिस, कैबिनेट रूम, सिचुएशन रूम और रूजवेल्‍ट रूम हैं।
वेस्‍ट विंग की तीन मंजिलों में से ग्राउंड फ्लोर पर सिचुएशन रूम और व्‍हाइट हाउस मेस है। पहले पर ओवल ऑफिस, कैबिनेट रूम, रूजवेल्‍ट रूम और प्रेस ब्रीफिंग रूम है।
ओबामा ने गुजराती में पूछा हाल-चाल, मोदी ने अंग्रेजी में दिया जवाब
पांच दिवसीय अमेरिकी यात्रा के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन स्थित व्‍हाइट हाउस पहुंचे थे। अमेरिकी समयानुसार सोमवार शाम उन्‍होंने ओबामा से मुलाकात की। मोदी जब व्‍हाइट हाउस पहुंचे तो ओबामा ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति भवन के दरवाजे पर उनका स्‍वागत किया और गुजराती में उनसे पूछा, 'केम छो मिस्टर प्राइम मिनिस्टर'। हालांकि, मोदी ने इसका जवाब गुजराती में न देकर अंग्रेजी में कहा, 'थैंक यू वेरी मच मिस्‍टर प्रेसिडेंट।' ओबामा ने मोदी के सम्‍मान में डिनर का आयोजन किया था और इस दौरान दोनों देशों के प्रमुखों के बीच सुरक्षा, तकनीक और अफगानिस्‍तान के अलावा और कई मुद्दों पर बात हुई। हालांकि, इस दौरान आतंकी संगठन आईएसआईएस का मुद्दा नहीं उठा। मोदी बुधवार सुबह एक बार फिर ओबामा से मुलाकात करेंगे और तब दोनों के बीच आर्थिक विकास, आतंकवाद और भारत में निवेश सहित कई मुद्दों पर विस्‍तार से बात होगी।
आईएसआईएस पर नहीं हुई बात
मोदी और ओबामा की बातचीत के बाद विदेश विभाग के प्रवक्‍ता सैयद अकबरुद्दीन ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। उन्‍होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच ई-गवर्नेंस तकनीक, इबोला वायरस के खतरे और अफगानिस्‍तान में सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर बात हुई। हालांकि, आतंकवाद और इस्‍लामी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का मुद्दा नहीं उठा। अकबरुद्दीन ने कहा कि इस पर अगले दिन बातचीत होगी और दोनों देशों की तरफ से साझा बयान जारी किया जाएगा।
मोदी और ओबामा लिखेंगे संयुक्‍त संपादकीय
अकबरुद्दीन ने बताया कि ओबामा और मोदी एक संयुक्त संपादकीय लिखेंगे, जो शायद पहली बार होने जा रहा है। विदेश विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि ओबामा और मोदी ने महसूस किया है कि भारत और अमेरिका के रिश्‍ते काफी महत्‍वपूर्ण हैं और इसे और ज्‍यादा मजबूत बनाए जाने की जरूरत है।
आगे की स्‍लाइड्स में देखें ओबामा के साथ डिनर और मोदी के अमेरिका दौरे की अन्‍य तस्‍वीरें...