पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोप ने कराई लिव इन में रह रहे 20 कपल्स की शादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेटिकन सिटी। वेटिकन में रविवार का दिन अलग था। पोप फ्रांसिस ने 20 युगलों की शादी की रस्म कराई। इन 40 लोगों में कई लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। कुछ सिंगल मदर्स भी थीं, जिनकी शादी कराई गई। ये सभी अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि के हैं।
करीब 14 साल बाद वेटिकन में ऐसा हुआ है जब पोप ने शादियां कराई हैं। 'पाप' करार दिए जाने वाले रिश्तों में रह रहे युगलों की वेटिकन में इससे पहले 2000 में शादियां कराई गई थीं। तब पोप जॉन पॉल द्वितीय ने शादी की रस्म पूरी कराई थी। 18 महीने पहले ही पोप बने फ्रांसिस ने इसके साथ अपनी सुधारवादी छवि को और मजबूत कर लिया है।
पोप ने आयोजन के बाद कहा, 'विवाह का रिश्ता आसान नहीं होता। यह जीवन की तरह सतत यात्रा होती है। दंपती के बीच लड़ाई होना सामान्य है। ऐसा हमेशा होता है। लेकिन बिना सुलह के कोई दिन बीतने दें। छोटी सी पहल भी काफी होगी।'
आगे की स्लाइड्स में देखें इस समारोह की तस्वीरें।