पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरोम: इटली के सैन पियत्रो डेला इंसा चर्च से पोप जॉन पॉल द्वितीय का खून चोरी हो गया है। पोप के खून को एक ट्यूब में रखा गया था। चर्च की एसोसिएशन प्रमुख के मुताबिक पूरी दुनिया में पोप जॉन पॉल सेकंड का तीन ट्यूब खून ही था।
चोर सुरक्षा में लगाए गई लोहे की छड़ों को तोड़कर खिड़की के रास्ते अंदर घुसे। खून की चोरी से पहले शीशा भी तोड़ा गया । चर्च की एसोसिएशन की सदस्य फ्रेंका कोरियरी ने कहा कि चोरी की इस घटना से सभी दुखी है। वह कुछ नहीं जानते कि ऐसा किसने और क्यों किया ?"
घटना के बाद 50 पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्निफर डॉग की मदद से चोर का तलाश शुरू कर दी गई । फिलहाल अभी तक चोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
गौरतलब है, पोप जॉन पॉल की मौत वर्ष 2005 में हुई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.