पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Power Of Gujarati Gujarati Patel Captured 80% Of Americans Motel Industry In 70 Years

गुजरातियों की ताकत: 70 साल में अमेरिका की मोटल इंडस्ट्री पर कर लिया कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो : अमेरिका के ऑकलैंड में गुजराती मालिक का 96 कमरों का होटल)
शिकागो। अगर आप अमेरिका में किसी मोटल में हैं और आपका स्वागत गुजराती अंदाज में होता है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं, क्योंकि गुजरातियों ने अमेरिका की लगभग 80 प्रतिशत मोटल इंडस्ट्री पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस समय अमेरिका में लगभग 17 हजार होटल व मोटल्स के मालिक गुजराती ही हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा गुजराती पटेलों की संख्या है।
अमेरिका में बसने वाले पटेल आर्थिक रूप से बहुत मजबूत माने जाते हैं। इनकी तरक्की का मुख्य आधार बिजनेस ही है।

अमेरिका में गुजरातियों के मोटल व होटल बिजनेस की शुरुआत 1940 से हुई थी। इस दशक में अहमदाबाद के कानजीभाई देसाई ने अमेरिका में होटल खोली थी। कानजीभाई की सफलता के बाद अन्य गुजरातियों ने भी धीरे-धीरे होटल बिजनेस में अपने पैर जमाने शुरू कर दिया और आज अमेरिका की हर दूसरी मोटल का मालिक गुजराती ही है। इसमें भी सबसे ज्यादा वर्चस्व गुजराती पटेलों का है। पवन ढींगरा नामक एक लेखक ने ‘लाइफ बिहाइंड द लॉबी: इंडियान अमेरिकन मोटल ऑनर्स एंड द अमेरिकन ड्रीम्स’ पुस्तक में विस्तार से लिखा है कि किस तरह गुजरातियों ने अमेरिका के होटल बिजनेस पर कब्जा कर लिया।
अगली स्लाइड में पढ़ें, गुजरातियों के वर्चस्व के चलते अमेरिकन द्वारा बोर्ड पर ऐसा भी लिखा जाने लगा है कि यह मोटल अमेरिकन की है...