पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Prime Minister Narendra Modi's Navratri Fast Not An Issue

यात्रा के दौरान मोदी के उपवास से हमें दिक्कत नहीं: अमेरिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन। अमेरिका यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि के व्रत रखेंगे। व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा कि मेहमानों की मान्यताओं व रिवाजों पर अमेरिकी सरकार को कोई दिक्कत नहीं है।
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता कैटलिन हेडन ने कहा, "हमें मालूम है कि वॉशिंगटन दौरे के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री उपवास रखेंगे। हम मेहमानों की मान्यताओं का सम्मान करते हैं।"
उन्होंने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति, मोदी की इस यात्रा को दि्वपक्षीय यात्रा के तौर पर देख रहे हैं और मोदी के उपवास पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।"
गौरतलब है कि नवरात्रि के कारण नरेंद्र मोदी, अपनी यात्रा के दौरान सिर्फ पानी और लिक्विड डाइट पर रहेंगे।