लॉस एंजिलिस। ब्रिटेन की दिवंगत राजकुमारी डायना के पहने हुए गाउन लॉस एंजिलिस में नीलाम किए गए। इनकी बोली पांच लाख डॉलर (तीन करोड़ 39 लाख रुपए) में लगी। इन गाउनों को डायना के लिए डिजाइन किया गया था, जिन्हें उन्होंने कुछ खास मौकों पर पहना था।
इनमें से तीन गाउन ब्रिटेन की मशहूर डिजाइनर कैथरीन वाकर ने तैयार किए थे। कैथरीन डायना की नजदीकी दोस्त और पसंदीदा डिजाइनर रही हैं। एक गाउन कैरोलीन चार्ल्स और एक अन्य को जांड्रा रोडेस ने तैयार किया है। कैथरीन वाकर के डिजाइन किए हुए गाउन अपनी बुनियादी कीमत से अधिक में बिके।