पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Princess Diana's Gowns To Be Auctioned News In Hindi

प्रिंसेज डायना के चार बेहतरीन गाउन होंगे नीलाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
()
लॉस एंजिलिस। मासूम सा चेहरा और भोली मुस्कान के लिए मशहूर रही ब्रिटेन की प्रिंसेज डायना के चार बेहतरीन पोशाकों की नीलामी की जाएगी। चार में से तीन पोशाकें ब्रिटेन की मशहूर ड्रेस डिजाइनर और डायना की करीबी दोस्त रही कैथरीन वॉल्कर ने बनाई हैं।
नीलाम होने वाली पहली पोशाक एक 'ऑफ शोल्डर' गुलाबी रंग का गाउन है। इस पर मोती और कांच का काम किया गया है। लॉस एंजिलिस के बेवर्ली हिल्स स्थित जूलियन ऑक्शन हाउस ने बताया कि नीलाम होने वाली दूसरी और तीसरी ड्रेस क्रीम कलर का क्रेप सिल्क और जार्जेट मिक्स एक खूबसूरत गाउन है। इसे प्रिंसेज डायना ने 1993 में पहना था। इन ड्रेसो के 60 हजार डॉलर से 80 हजार डॉलर के बीच बिकने का अनुमान है।
नीलाम होने जा रही चौथी ड्रेस भी एक ईवनिंग गाउन है। इसे जेन्ड्रा रोडेज ने डायना के लिए बनाया था। इस गाउन के 80 हजार से एक लाख डॉलर के बीच बिकने का अनुमान है। यह नीलामी पांच और छह दिसंबर को होगी।
आगे देखें: कौन से गाउन नीलाम होने वाले हैं....