पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Putin's Goal Is To Destroy Ukraine, Recreate USSR

यात्सेनुक ने रूस पर लगाया यूक्रेन को नष्ट करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कीव। यूक्रेन के प्रधानमंत्री अर्सेनी यात्सेनुक ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को खत्म करके सोवियत संघ पुनर्गठित करने चाहते हैं। उन्होंने यूक्रेन और यूरोप के सांसदों और व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों की बैठक में रूस के विरुद्ध यूरोपीय संघ और अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे मॉस्को की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा पैदा होगा।
उन्होंने कहा कि हम अब भी युद्ध की स्थिति में हैं और यूक्रेन पर मुख्य हमलावर रूसी परिसंघ है। पुतिन पूर्वी यूक्रेन में एक और शांत युद्ध चाहते हैं। उनका उद्देश्य पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना है। रूस अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुका है।