पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Qatar Nepali Workers Die On FIFA World Cup Project

फीफा वर्ल्ड कप 2022 ने ली सैकड़ों नेपाली मजदूरों की जान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोहा। कतर में 2022 के फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए निर्माण कार्य में लगे करीब 200 नेपाली मजदूर अपनी जान गंवा चुके हैं। आधिकारिक दस्तावेज़ों के जरिए इस बात का खुलासा हुआ कि देश में प्रवासी मजदूरों के साथ किस तरह का अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।
पिछले साल हुई 185 मौतों के जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। देश पर अभी 2022 की मेज़बानी की तैयारी और खाड़ी राज्यों में निर्माण कर्मचारियों के लिए स्थिति में सुधार करने का दबाव है।
पिछले दो साल में कतर में करीब 382 नेपाली कामगारों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 36 कामगारों की मौत तो पिछले साल सितंबर में कतर पर लगे प्रवासियों की दुर्दशा के आरोपों के बाद हुई है।
आगे पढ़िए: रिपोर्ट पर एमनेस्टी इंटरनेशनल का रुख