पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Queen Elizabeth Second Treasure 10 Lakh Pounds

ब्रिटेन की महारानी के खजाने में सिर्फ 10.35 करोड़ रुपए ही बचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन. ब्रिटेन के राजसी खजाने में सिर्फ 10 लाख पाउंड (करीब 10.35 करोड़ रुपए) ही बचे हैं। आर्थिक बदहाली झेल रहे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का खजाना ऐतिहासिक तौर पर सबसे निचले स्तर पर आ चुका है।
साल 2001 में इस खजाने में 3.5 करोड़ पाउंड (करीब 363.20 करोड़ रुपए) थे। अब उसके आधे भी नहीं हैं। हालात ये है कि राजमहल को तत्काल मरम्मत की जरूरत है। लेकिन पैसे उसके लिए भी नहीं हैं। यह जानकारी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी की रिपोर्ट में सामने आई है। इसके मुताबिक महारानी के वित्तीय सलाहकार उनके बिगड़ते आर्थिक हालात को संभाल पाने में सक्षम नहीं हैं।
आगे पढ़ें: पांच साल में सिर्फ पांच फीसदी की बचत