पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएडिनबर्ग। करीब एक साल पहले गायब हुआ रूसी जहाज तेजी से ब्रिटेन की तटरेखा की ओर आगे बढ़ रहा है। मानव रहित 16 सौ टन के वजनी एमवी ल्यूबोव ओर्लोवा का एक साल से कोई पता नहीं था। समुद्री विशेषज्ञों के मुताबिक एक जहाज नरभक्षी चूहों के साथ अटलांटिक महासागर में है।
समुद्रीय तट के गार्ड्स का मानना है कि एक साल पहले कनाडाई सीमा तट से गायब हुए ल्यूबोव ओर्लोवा को कोई तूफान हजारों मीलों तक ब्रिटेन की सीमा की ओर ले आया है।
तूफान की वजह से गायब हुआ ये जहाज अब चूहों का घर बन गया है। इसमें रह रहे चूहे जहाज में रखी चीजों को खाकर खुद को जिंदा रखे हुए हैं।
इस जहाज को 110 यात्रियों को आर्कटिक में दूर स्थानों पर ले जाने के लिए बनाया गया था। 2010 में न्यूफाउंडलैंड में कर्ज की वजह से जहाज को जब्त कर लिया गया था और वेतन न मिलने से उसके नाविक चले गए थे। इसके बाद ये नाव दो साल तक बंदरगाह में पड़ी रही लेकिन जब डोमिनिकन गणराज्य खत्म करने का आदेश आया तो ये फिर यात्रा पर निकला।
(आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर )
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.