पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Reaction Of Pakistani Media Pakistani Prisoner Sanaullaha

पाकिस्तान में भारत जैसा तनाव नहीं, सनाउल्लाह की मौत को सस्ते में टरकाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत की जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह हक रंजय की मौत हो गई है। वह बीते दिनों जम्मू जेल में एक कैदी के हमले के बाद बुरी तरह घायल हो गया था। सनाउल्लाह की मौत गुरुवार तड़के साढ़े पांचबजे हुई। पाकिस्तान ने शव की मांग करते हुए साफ शब्दों में भारत पर आरोप लगाया है कि सनाउल्लाह को जानबूझ कर मारा गया है। पाकिस्तान इस मौत की जांच इंटरनेशनल एजेंसी कराने की मांग भी की है।
हालांकि पाकिस्तान में इस वक्त चुनाव का माहौल है। इसलिए मीडिया में पाक कैदी की मौत को ज्यादा शोर नहीं है। एआरवाय न्यूज के हवाले से खबर है कि सनाउल्लाह की मय्यत की तैयारियां शुरू हो चुकी है।
पड़ोसी मुल्क के प्रमुख टीवी न्यूज चैनल जियो न्यूज, एआरवाय न्यूज, एक्सप्रेस न्यूज, आज टीवी, डॉन न्यूज टीवी, पीटीवी न्यूज और दुनिया टीवी में चुनाव संबंधित खबरें और कार्यक्रम दिखाए जा रहे हैं। पाकिस्तान में भारतीय टीवी न्यूज चैनल जैसा तनाव दिखाया नहीं दे रहा है। वहीं, मुल्क में भी इसे लेकर कोई चर्चा नहीं है। (अंदर की स्लाइड में देखें )
ये भी पढ़े: