पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rebels In Syria Claim Control Of Resources

सीरिया: विद्रोहियों ने किया तेल व गैस भंडार पर कब्जा, बशर सरकार की भी मिलीभगत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरुत। इस्लामिक विद्रोहियों और चरमपंथी समूहों ने सीरिया के तेल और गैस के भंडारों पर कब्जा कर लिया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, सीरिया की आमदनी के मुख्य स्रोत पर कब्जा करके विद्रोहियों ने राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ जंग तेज करने का एलान किया है।
खबरों के मुताबिक, अलकायदा समर्थित 'इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया' और नुसरा फ्रंट ने सीरिया के तेल एंव गैस संसाधनों पर नियंत्रण कर लिया है और इसकी सप्लाई को प्रभावित किया है। यह भी बताया जा रहा है कि 'आईएसआईएस' अवैध ढंग से असद सरकार को तेल बेच रही है।
सीरिया के विपक्षी दलों का आरोप है कि 'आईएसआईएस' गोपनीय तरीके से बशर सरकार के साथ काम कर रहा है, ताकि दूसरे विद्रोही समूहों को कमजोर किया जा सके और उन्हें मिलने वाली अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक समूहों द्वारा मिलने वाली मदद को कम किया जा सके। हालांकि, इस बात के साफ सबूत नहीं हैं कि असद और 'आईएसआईएस' के कोई सामरिक संबंध हैं या नहीं, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक सीरियाई सरकार इस ग्रुप से तेल खरीदकर उन्हें बढ़ावा दे रही है। इसके एवज में बशर सेना विद्रोहियों के ठिकानों को रॉकेट हमले से बख्श रही है।
सीरिया के तेल संसाधनों वाले क्षेत्रों में मौजूद विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के मुताबिक नुसरा फ्रंट एंव कई अन्य विद्रोही समहू भी बशर सरकार को तेल मुहैया करवा रहे हैं। इसके बदले में उन्हें बिजली दी जा रही है और उन पर हवाई हमले नहीं किए जा रहे।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।