वॉशिंगटन.अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए पकड़े गए लोगों को बुरी तरह यातना देती है। यह जानकारी विस्तार से मंगलवार को सीनेट में पेश की गई एक रिपोर्ट में दर्ज है। इस खुलासे के बाद अमेरिकी संस्थानों पर आतंकी हमले का खतरा बढ़ गया है। दुनियाभर में अमेरिकी संस्थानों और सुविधाओं को अलर्ट कर दिया गया। अमेरिका को आशंका है कि रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अमेरिकी दूतावासों व अन्य दफ्तरों पर हमले हो सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘बड़े खतरे' के कुछ ‘संकेतों' के कारण दूतावास और अन्य अमेरिकी संस्थान सावधानी बरत रहे हैं।