लॉस एंजिलिस। 57वां ग्रैमी अवॉर्ड भारत के लिए काफी खास रहा। भारतीय संगीतकार रिकी केज और लेखक नीला वासवानी को ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। केज को बेस्ट न्यू एज एलबम कैटगरी में उनके एलबम 'विड्स ऑफ सम्सारा' के लिए यह सम्मान मिला है। बेंगलुरू के कलाकार केज (33) कन्नड़ फिल्मों के संगीतकार है। 'विंड ऑफ सम्सारा' उनका 14वां स्टूडियो एल्बम है। उन्होंने इसे अफ्रीकी संगीतकार वाउटर केलरमैन के साथ मिलकर बनाया था। वहीं वासवानी ने बेस्ट चिल्ड्रन्स एलबम का अवॉर्ड जीता है। उन्होंने मलाला यूसुफजई की किताब 'आई एम मलाला, हाउ वन गर्ल स्टुड अप फॉर एजुकेशन एंड चेंज्ड वर्ल्ड' का आडियो लेबल तैयार किया था।
सितारवादक स्वर्गीय रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर बेस्ट वर्ल्ड म्यूजिक का अवॉर्ड जीतने में नाकाम रही। ग्रैमी अवॉर्ड संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। इसे ग्रामोफोन अवॉर्ड भी कहा जाता है। घरेलू हिंसा रोकने के लिए समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति
बराक ओबामा का वीडियो संदेश दिखाया गया। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा ठीक नहीं है। इसे रुकना चाहिए।
स्मिथ ने जीते चार अवॉर्ड
ब्रिटेन के नवोदित गायक सैम स्मिथ ने चार अवॉर्ड जीते। इसमें साल का सबसे लोकप्रिय च्रिकॉर्ड और सॉन्ग ऑफ ईयरज्, ज्स्टे विद मीज् शामिल है। गायक बेक ने अपने एलबम 'मॉर्निग फेज' के लिए सर्वश्रेष्ठ एलबम ऑफ ईयर का खिताब मिला।
आगे देखिए: ग्रैमी अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट।