पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वैज्ञानिकों ने तैयार किया बोरिस रोबोट, धोएगा बर्तन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन। क्या आप घर के झमेलों से थक गए और परेशान है। अब रोबोट घर के कामों में आपकी मदद करेगा। यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिघम के वैज्ञानिकों ने बोरिस नामक रोबोट बनाया है, जो आपको अवांछित स्थितियों का सामना करने से बचाएगा।
इंजीनियर मैक्सिन एडजिगबल का कहना है कि जैसे ही इसकी नजर वस्तु पर पड़ेगी, यह उसे हासिल कर लेगा। इसे विशेष तरीके से प्रशिक्षित किया गया है। बोरिस को पिछले सप्ताह ब्रिटिश साइंस फेस्टीवल में लॉन्च किया गया।
ऐसे करेगा मदद
येरोबोट संदिग्ध वस्तुओं का अपने चेहरे और कलाई पर लगे सेंसर से निरीक्षण करेगा। मात्र 10 सेकंड में यह रोबोट अच्छी वस्तुओं के चयन के तरीके ढूंढ निकालेगा। फिर सभी बाधाओं को पार कर उस वस्तु तक पहुंचकर उसे हासिल करेगा। यह बर्तनों की सफाई अच्छी तरह से करेगा।