पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इराक: सत्तर लाख डॉलर में बिकेगा सद्दाम की फांसी का फंदा

70 लाख डॉलर में बिकेगा तानाशाह सद्दाम हुसैन की फांसी का फंदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन। इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन के फांसी के फंदे को खरीदने के लिए 70 लाख डॉलर (442.19 करोड़ रु) की बोली लग चुकी है। यह रस्सी इराक के पूर्व गृहमंत्री के पास रखी है। इस मंत्री को सद्दाम हुसैन की सेना ने तीन बार यातना दी थी। खबर है कि सद्दाम के फांसी के फंदे के खरीदारों में दो कुवैती व्यापारी, एक अमीर इजरायली परिवार, एक बैंक और एक ईरानी धार्मिक संगठन शामिल हैं। रिपोर्टों के अनुसार, 2006 में सद्दाम को फांसी दी गई थी।
सद्दाम को अमेरिका से इराक को सौंपने के लिए अमेरिकी और इराकी प्रशासन के बीच डॉक्टर मॉवफ्फक अल-रुबेई ने मध्यस्थता की थी। रुबेई ने अपने लिविंग रूम में सद्दाम की एक प्रतिमा के गले में यह फंदा बांधकर रखा है। डॉक्टर अल-रुबेई ने फंदे की बिक्री की खबर की न पुष्टि की और न इनकार किया।
उन्होंने कहा कि वह रस्सी के लिए सत्तर लाख डॉलर से ज्यादा चाहते हैं। हालांकि, खबरें हैं कि वह सक्षम खरीदारों से इसके लिए सौदेबाजी में व्यस्त हैं। रुबेई ने दावा किया कि उन्होंने उस रस्सी का कुछ हिस्सा लाने के लिए अपने मातहतों को आदेश दिया था, जिससे पूर्व तानाशाह को फांसी दी गई थी। बता दें कि सद्दाम हुसैन को 2003 में इराक में अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद अमेरिकी-ब्रिटिश सेनाओं के गठबंधन ने गिरफ्तार किया था।
आगे देखें, संबंधित फोटोज...