पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइस्लामाबाद. पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की मेडिकल रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में विशेष अदालत में पेश की गई। मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह के मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के आदेश पर मेडिकल बोर्ड बनाया गया था। बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है।
रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने कहा कि इस रिपोर्ट की समीक्षा करने की जरूरत है।
गौरतलब है, विशेष अदालत ने 16 जनवरी को 70 साल के परवेज मुशर्रफ के स्वास्थ्य की जांच के लिए आर्म्ड फोर्सेज इंस्टीट्यूट कार्डियोलॉजी के सीनियर डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया था। विशेष अदालत ने बोर्ड को 24 जनवरी को कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने को कहा था।
इसके बाद कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड को मुख्यत: तीन सवालों के जवाब देने को कहा था। मुशर्रफ के वकील अहमद रजा कसूरी के मुताबिक पहला सवाल था कि मुशर्रफ को सर्जरी की जरूरत है या नहीं। दूसरा, मुशर्रफ को पूरी तरह स्वस्थ होने में कितना समय लगेगा।
इससे पहले मुशर्रफ के कानूनी दल ने उनके अमेरिका में रह रहे निजी डॉक्टर अजरुमन्द हाशमी का एक पत्र पेश किया था। पत्र में हाशमी ने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति को इलाज के लिए टैक्सास स्थित ‘पेरिस रीजनल मेडिकल सेंटर’ भेजा जाना चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.