मास्को। रूस के साइबेरिया में एक कोयले की खदान में विस्फोट होने से कम से कम एक खनिक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लापता है। हादसे के समय सैकड़ों श्रमिक खदान के अंदर थे।
रूसी न्यूज एजेंसी ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से कहा कि यह हादसा कोयले के बड़े भंडार वाले प्रकोपेवेस्क शहर के केमेरेवो के ओझेरेंसिकी कोयला खदान में हुआ। सूत्रों के अनुसार विस्फोट कें दौरान खदान में 105 खनिक खुदाई कर रहे थे। बीते फरवरी में रूस के उत्तरी भाग में कोयले की खदान में मेथेन गैस के उत्सर्जन से हुए विस्फोट में 18 खनिक की मौत हो गई थी।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।