नवंबर 2013 में दुनियाभर में लॉन्च हुआ प्लेस्टेशन 4 अपनी लाइव स्ट्रीमिंग सुविधा की वजह से फिर से विवादों में है। लॉन्च के एक हफ्ते के बाद ही एक यूजर द्वारा नशे में धुत्त अपनी पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जाने से काफी हंगामा मचा था। इस घटना के दो महीने बाद प्लेस्टेशन 4 एक बार फिर से विवादों में है।
प्लेस्टेशन 4 के 'चैटरूम' में एक रूसी जोड़े का सेक्स वीडियो प्रसारित होने के बाद
सोनी विवादों में घिरती नजर आ रही है। 'पीएस 4' में दिए गए चैटरूम फंक्शन में तकरीबन 20 मिनट तक जोड़े की आपत्तिजनक हरकतें प्रसारित हुईं और इसे हजारों लोगों ने देखा।
सोनी कंपनी के गेमिंग कंसोल प्लेस्टेशन 4 में वीडियो चैटिंग की सुविधा दी गई है, जिसे गेम खेलने वाले यूजर्स आपस में बातचीत करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल दुनियाभर के यूजर्स गेमिंग सेशन के दौरान एक-दूसरे से बातचीत के लिए करते हैं। प्लेरूम ब्रॉडकास्ट में दिखने वाले वीडियो को किसी भी उम्र का यूजर देख सकता है।
डेली मेल पर प्रकाशित खबर के मुताबिक प्रसारित वीडियो में दिखा जोड़ा कथित तौर पर रूसी मूल का है। 20 मिनट चली उनकी प्राइवेट हरकतों को 1,000 लोगों ने देखा। इसे देखने वाले कई लोगों ने इसपर आपत्ति भी जताई।
गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए सोनी प्लेस्टेशन 4 कंसोल के 4.2 मिलियन से ज्यादा पीस बिक चुके हैं। गेमिंग शौकीनों को ध्यान में रखकर बनाए गए इस कंसोंल की लाइव स्ट्रीमिंग सुविधा के जरिए आपत्तिजनक कंटेंट की स्ट्रीमिंग के लगातार कई मामले सामने आ रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे की स्लाइड्स क्लिक करें।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।