पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Russian Police Kill Islamist Militant Leader Before Olympics

रूस में मुठभेड़, कुख्यात इस्लामी आतंकवादी मारा गया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मास्को। रूस के सुरक्षाबलों ने उत्तरी काकेशस मे मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात शीर्ष इस्लामी आतंकवादी कमांडर को मार गिराया। रूस के आतंवाद निरोधक समिति के अनुसार सुरक्षाबलों ने दागेस्तान के बायुर्ट जिले मे आतंकवादी हमले की योजना बना रहे इस आतंकी सरगना को मार गिराया। मारे गए आतंकवादी की पहचान एल्दार मगातोव के रूप में की गई।
रूस ने आगामी विंटर ओलंपिक खेलो के दौरान इस्लामी आतंकवादी वारदातों से निपटने के लिये कड़ी रणनीति बनाई है। देश के उत्तरी भाग मे प्रभावशाली आतंकवादी खेलो के दौरान अपनी हरकतों को अंजाम देने की चेतावनी दे चुके हैं। रूस में ये प्रतियोगिता सोची शहर में आयोजित होने वाली है।