(रूस की झील से निकाला गया दूसरे विश्वयुद्ध का टैंक।)
इंटरनेशनल डेस्क। रूस के दूरस्थ इलाके में स्थित कुर्तना मातसजार्व झील से एक युद्धक टैंक निकाला गया है। वह दूसरे विश्वयुद्ध के दौर का है, जिसके बारे में सेना के पास कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल, टैंक को सेना की यूनिट में रखा गया है, जहां यह पता लगाया जा रहा है कि टैंक यहां तक किन हालात में पहुंचा था। असल में यह टैंक एक बच्चे ने खोजा था।
बच्चा पास के एक कस्बे में रहता था और खेलते-खेलते झील के पास पहुंच गया था। वहां उसे एक अजीबोगरीब चीज नजर आई थी, लेकिन उसने इसे अनदेखा कर दिया था। दो महीने बाद वह फिर उसी जगह पर गया और देखा कि वहां बुलबुले उठ रहे हैं। इसके बाद भी उसने नजरअंदाज कर दिया। हालांकि, 50 साल बाद जब वह निजी काम से कस्बे में लौटा, तो फिर उसने झील के पास जाकर देखा। तब भी वहां के हालात वैसे ही थे, जैसा उसने पहले देखा था।
उस व्यक्ति ने आसपास के लोगों को इकट्ठा करके जमीन में धंसे टैंक को बाहर निकालने की कोशिश की, हालांकि उस वक्त उन्हें पता नहीं था कि जमीन में धंसी हुई चीज क्या है। जब टैंक निकला, तो सभी दंग रह गए। वह एक युद्धक टैंक था, जो दूसरे विश्वयुद्ध के दौर का है। 50 से भी ज्यादा साल तक वह झील में ही पड़ा रहा।
आगे देखिए, टैंक को निकालने जाने के दौरान की तस्वीरें...