मास्को। रूस में एक महिला ने कर्ज चुकाने से बचने के लिए अपना लिंग ही बदलवा लिया। लेकिन इसके बाद भी उसे कर्ज चुकाने से छुटकारा नहीं मिला। दक्षिण अस्त्राखान इलाके में बेलिफ कर्मचारी ने बताया कि महिला ने अपनी कर्ज की रकम अदा करने से बचने के लिए लिंग परिवर्तन कराया। नताल्या नाम की 38 वर्षीय महिला ने 3, 745 डॉलर के कर्ज से बचने के लिए एंड्रियान नाम के पुरूष का रूप ले लिया।
कर्मचारी येवजीनिया ने बताया कि उन्हें जांच में पता चला कि नताल्या नाम की महिला अब है ही नहीं। फिर काफी खोजबीन के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि नताल्या ने ही लिंग परिवर्तन के बाद एंड्रियाना का रुप ले लिया है।
बेफिल कर्मचारी ने बताया कि लिंग परिवर्तन होने के बाद एंड्रियाना को अलग जानकारी के साथ नया पासपोर्ट तो मिल गया है, जिसके आईडी के तौर इस्तेमाल से वो अपना नया कर्ज तो बचा लेगा। लेकिन ये भी सच्चाई है कि एक महिला के तौर पर लिया गया उसका पुराना कर्ज माफ नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि एंड्रियाना बनने के बाद भी उन्हें पुराना कर्ज चुकाना पड़ेगा। ऐसे में नताल्या का लिंग परिवर्तन कराना बेकार गया। अगर कर्जदार को ये लगता है कि वो लिंग परिवर्तन कराकर कर्ज चुकाने से बच जाएगा तो वो उसकी गलती है।