फोटो: वॉशिंगटन में बोइंग एवररेट फैक्ट्री।
इंटरनेशनल डेस्क। सैटेलाइट से ली गईं इन तस्वीरों को 2014 के बेस्ट एरियल फोटोज प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। इसे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में धरती से हजारों फीट की ऊंचाई से खींचा गया है। ये तस्वीरों को डिजिटल ग्लोब द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इनके जरिए धरती पर प्राकृतिक घटनाओं, युद्ध और आबादी का असर साफ देखा जा सकता है।
इनमें कैलिफोर्निया के सैन डियागो के जंगल में लगी आग से लेकर क्रोएशिया के बाढ़ तक, हर तरह की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में जहां आसमान से म्यूनिख के सालाना बियर फेस्टिवल की रौनक देखी जा सकता है, वहीं इसमें इंडोनेशिया में धधकते ज्वालामुखी का भी नजारा शामिल है। तस्वीर में यूक्रेन की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के साथ ही आईएसआईएस के डर से पलायन करते
इराक के लोगों को भी देखा जा सकता है।
हर साल डिजिटल ग्लोब द्वारा साल भर की बेहतरीन सैटेलाइट तस्वीरों को पेश किया जाता है और सोशल मीडिया साइट
फेसबुक के जरिए यूजर्स को इनके लिए वोट करने का मौका दिया जाता है। यूजर्स के वोटों के आधार पर ही बेस्ट फोटो चुनी जाती है।
आगे देखिए: बेस्ट एरियल फोटोज प्रतियोगिता के लिए चुनी गईं तस्वीरें।