रेडमोंड। सीनियर एग्जीक्यूटिव सत्या नाडेला
माइक्रोसॉफ्ट के नई सीईओ होंगे। वह स्टीव बाल्मर की जगह लेंगे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक मणिपाल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग और अमेरिकी यूनिवर्सिटी से हायर स्टडी करने वाले भारतीय मूल के नाडेला को माइक्रोसॉफ्ट बोर्ड ने कंपनी का नया सीईओ बनाने का फैसला लिया है। नाडेला का जन्म हैदराबाद में हुआ था।
टेक्नोलॉजी वेबसाइट Re/code के लिए लिखने वाली कारा स्विसशर ने ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के कुछ घंटे पहले ही इस खबर की पुष्टि कर दी थी। कारा के मुताबिक एक हफ्ते के अंदर कंपनी इसकी आधिकारिक घोषणा करेगी।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक नाडेला को सीईओ बनाए जाने पर काफी पहले ही मुहर लग चुकी थी। Re/code की रिपोर्ट में भी बताया गया था कि सीईओ पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों में से नाडेला सबसे मजबूत कैंडीडेट थे।
फिलहाल नाडेला माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर एंड टूल बिजनेस के प्रेसीडेंट हैं। उन्होंने इस पद पर 2011 से काम करना शुरू किया था। इससे पहले वह ऑनलाइन सर्विस डिवीजन आए एंड डी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट और माइक्रोसॉफ्ट बिजनेस डिवीजन के वाइस प्रेसीडेंट भी रह चुके हैं। वह पिछले 23 सालों मे माइक्रोसॉफ्ट में काम कर रहे हैं उन्हें कंपनी के भरोसेमंद कर्मचारियों में गिना जाता है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।